आत्म -मन्थन
शून्य से अभ्यूदय हुआ मेरा
शून्य में ही विलीन होना
शून्य से शून्य के मध्य ही
शून्य की खोज में
रत यह जीवन मेरा .....
शून्य ही परमाणु है
शून्य ही है ब्रहम
शून्य ही अनंत व्योम
शून्य से ही व्याप्त ब्रहमांड ....
इस शून्यत्व से व्याप्त
ये संपूर्ण मानव जीवन
फिर क्यों गर्व है ?
शून्यत्व का इतना .....
हे मानव कर खुद को शून्य,
मिटा कर अपना अस्तित्व ;
फिर देख तू कर लेगा अंगीकार
उस जगत नियंता को ;
पा जाएगा परब्रह्म को
फिर होगा मिलन
आत्मा का परमात्मा से ......!
